फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी : पुलिस के साथ पहुंची पत्नी ने पति को प्रेमिका के साथ पकड़ा, इसके बाद हुआ हंगामा

Wed, 03 Aug 2022 11:58 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

झांसी जिले के इस मामले ने आस पास के पूरे क्षेत्र में इसे चर्चा का विषय बना दिया। लोग पति पत्नी और प्रेमिका के संबंधों को लेकर इस खुलासे से काफी हैरान थे।
विज्ञापन
पति-पत्नी के बीच विवाद (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी में मंगलवार को पुलिस के साथ पहुंची एक महिला ने अपनी पति को प्रेमी के साथ पकड़ा। इसे लेकर जमकर हंगामा हुआ। बाद में महिला ने पति की शिकायत एसएसपी से भी की। कोतवाली क्षेत्र की एक युवती की 2011 में शादी रानीपुर के युवक के साथ हुई थी। महिला ने आरोप लगाया कि शादी के बाद शुरुआत में तो सब ठीक चलता रहा। लेकिन, बेटी के जन्म के बाद उसके साथ मारपीट कर ससुरालियों ने निकाल दिया। तब से वह मायके में रह रही है। पति पत्नी के बीच का विवाद पारिवारिक न्यायालय में भी चल रहा है।
विज्ञापन


महिला ने बताया कि उसका पति जिला पंचायत सदस्य है। चुनाव से पहले पति उसे मनाकर ससुराल ले गया था। चुनाव जीतने के बाद वो उसे झांसी लेकर आया था। इसी बीच सखी के हनुमान मंदिर के पास वो बहाना बनाकर उसे छोड़कर भाग गया था। इसके बाद वो फिर से मायके में रहने लगी थी। महिला ने बताया कि मंगलवार को उसे जानकारी मिली कि पति सखी के हनुमान मंदिर के पास एक मकान में अपनी प्रेमिका के साथ मौजूद है। इस पर वह पुलिस को लेकर मकान पर पहुंच गई। इस पर जमकर हंगामा हुआ। पुलिस सभी को चौकी ले आई और बाद में उन्हें छोड़ दिया गया। इसके बाद महिला पुलिस ऑफिस पहुंची और यहां पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए शिकायत की। यह घटनाक्रम दिन भर चर्चाओं में रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें