फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुदरत ने तोतों पर बरपाया कहर तो इंसानों ने दिखाई इंसानियत और...

Sat, 24 May 2025 04:29 AM IST
सचिन सोनी संवाद न्यूज एजेंसी/बामाैर

सार

बामौर के सिंगार गांव में तेज आंधी से पेड़ पर बैठे सैकड़ों तोतों की जान चली गई थी। इसके अलावा बड़ी संख्या में तोते घायल भी हो गए थे। तमाम घायल तोतों को आसपास के ग्रामीण अपने साथ ले गए थे। उन्होंने तोतों का उपचार कर उन्हें पाल लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बामौर के पास के गांव सिंगार में तालाब माता मंदिर का पीपल वृक्ष महीनों से हजारों तोतों का बसेरा बना हुआ था। सूर्य अस्त होते ही तोतों के झुंड इस पेड़ पर अपना डेरा डाल लेते हैं। रोजाना की तरह बुधवार की शाम को तोतों के झुंड पेड़ की शाखाओं पर रात बिताने के लिए आ गये थे। इसी बीच रात तकरीबन बारह बजे आई आंधी और बारिश से सैकड़ों तोतों की जान चली गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पीपल के पेड़ के इर्द-गिर्द लगभग 50 मीटर के क्षेत्र में सिर्फ तोते ही पड़े हुए थे। जमीन तक नजर नहीं आ रही थी। सूचना मिलते ही क्षेत्रीय वन अधिकारी अवधेश प्रताप सिंह बुंदेला के नेतृत्व में एक टीम मौके पर पहुंची, जो घायल तोतों को इलाज के लिए अपने साथ ले गई। दर्जनों जख्मी तोतों को बामौर और सिंगार निवासी पक्षी प्रेमी उठा ले गए। उन्होंने घायल तोतों का इलाज कर उन्हें पाल लिया। जबकि, मृत तोतों को ग्राम प्रधान सिंगार कुलदीप सिंह पटेल के सहयोग से दफनाया गया। वन विभाग की टीम में कमलेश, केशव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें