फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बबीना और गुरसराय में विकसित होगा वेटलैंड संरक्षण वन

Fri, 23 Feb 2024 02:08 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


झांसी। लगातार गिरते जल स्तर को बढ़ाने के लिए अब वन विभाग बबीना और गुरसराय वन रेंज में वेटलैंड संरक्षण वन विकसित करेगा। वन विभाग ने 195 हेक्टेयर जमीन को चिह्नित कर लिया है।
योजना के तहत झांसी वन प्रभाग के बबीना वन रेंज के ढुकवां बांध पर तीस हेक्टेयर क्षेत्रफल में वेटलैंड संरक्षण वन विकसित किया जाएगा। वहीं मानपुर ताल क्षेत्र में 50 हेक्टेयर, धिसौली में 20 हेक्टेयर क्षेत्रफल में वेटलैंड संरक्षण वन बनेगा। गुरसराय वन रेंज के बड़वार ब्लॉक में 25 हेक्टेयर व ककरबई वन ब्लॉक में 70 हेक्टेयर जमीन को वेटलैंड वन के लिए चिह्नित किया है। वेटलैंड वन में जलाशयों को संरक्षित किया जाएगा। जलाशयों के पास अधिक से अधिक संख्या में पौधे रोपे जाएंगे। प्रभागीय वन अधिकारी संजय कुमार मल्ल ने बताया कि जलस्तर बढ़ाने के लिए बबीना और गुरसराय में वेटलैंड वन विकसित किया जाएगा। इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
बाक्स....
प्रवासी पक्षियों के लिए अनुकूल होते हैं वेटलैंड वन

झांसी। वेटलैंड का मलतब होता है आर्द्रभूमि यानि ऐसे भूभाग जो पूर्ण अथवा आंशिक रूप से हमेशा पानी से भरा होता है। पारिस्थितिकी तंत्र को संतुलित रखने के वेटलैंड की अहम भूमिका होती है। प्रवासी पक्षियों के रहने के लिहाज से भी यह जगह अनुकूल होती है। इसके अलावा जलीय जीव जंतुओ के लिए भी वेटलैंड आवास का कार्य करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें