फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री खाटू श्याम पद यात्रा का हुआ भव्य स्वागत

विज्ञापन
झांसी आई खाटू श्याम रथ यात्रा में रथ में चलते यात्री ।
विज्ञापन
झांसी। हैदराबाद के खाटू धाम से रवाना हुई श्री खाटू श्याम पद यात्रा एवं बाबा के रथ का रविवार को नगर में आगमन हुआ। जगह - जगह यात्रा का श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। रथ ने सदर बाजार में भ्रमण किया और सदर स्थित श्री श्याम मंदिर में पहुंची। मौके पर श्री खाटू श्याम के भक्तों और यात्रियों ने मंदिर में भजन कीर्तन किया। जो देर रात तक चला। इस अवसर पर संजय कनौडिया, बनवारी लाल सरावगी, प्रमोद, त्रिलोकी, राजू, सविता, तृप्ति, अमन, माला, प्रतिभा, संजय आदि भक्तों ने धर्म ध्वज लहाराते हुए ढोल नगाड़ों की धुनों पर बाबा की महिमा के भजन गाए और पदयात्रा में शामिल हुए।
विज्ञापन

हम लोग बाबा महिमा का प्रचार प्रसार कर रहे हैं। खाटू श्याम बाबा हमारी सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं।
प्रफुल्ल गुप्ता
श्री खाटू श्याम पद यात्रा में शामिल होकर हम अपने को सौभाग्यशाली समझ रहे हैं। वह हमारे आराध्य हैं।
समीर शर्मा
श्री खाटू श्याम बाबा क ा जप करने से जीवन की सभी समस्याएं दूर हो जाती हैं। वह परमपिता हैं।
किशन शर्मा
पदयात्रा के दौरान हम लोग पर्यावरण संरक्षण के लिए सुरक्षित जगह बेलपत्री, तुलसी के पौधे भी लगा रहे हैं।
दीपचंद्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें