फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: दवा के बिल, सिलिंडर पर लिखा मिलेगा ‘वोट जरूर डालेंगे हम’

विज्ञापन
विज्ञापन
- मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए निर्वाचन आयोग की पहल, मेडिकल स्टोरों को बांटी जा रही मुहर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। लोकसभा चुनाव में वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने के लिए निर्वाचन आयोग ने पहल की है। अब सरकारी अस्पतालों के पर्चों और मेडिकल स्टोर से दवा खरीदने पर उसके बिल पर ‘वोट जरूर डालेंगे हम’ मुहर लगी मिलेगी। यही नहीं, सिलिंडर पर भी ऐसा ही लिखा हुआ स्टीकर लगा मिलेगा।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव में अब ज्यादा समय नहीं रह गया है। अगले महीने चुनाव की तारीखों का एलान होने की संभावना है। हर बार की तरह इस बार भी मतदान प्रतिशत बढ़ाने पर निर्वाचन आयोग का खासा जोर है। ऐसे में आयोग की तरफ से नई पहल की गई है। चूंकि, परिवार के किसी सदस्य की तबीयत खराब होने पर डॉक्टर को दिखाने के बाद लोग मेडिकल स्टोर से दवा खरीदते हैं। ऐसे में अब दवा के बिल पर ‘वोट जरूर डालेंगे हम’ लिखा मिलेगा। इसके लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की तरफ से सभी मेडिकल स्टोरों को ये लिखी हुई मुहर दी जा रही है। एडीएम एवं स्वीप प्रभारी श्यामलता आनंद का कहना है कि मेडिकल स्टोरों के अलावा सरकारी अस्पतालों जैसे कि मेडिकल काॅलेज, जिला अस्पताल, महिला अस्पताल के ओपीडी पर्चे पर भी ‘वोट जरूर डालेंगे हम’ लिखा मिलेगा। इसके अलावा गैस सिलिंडर पर भी यही लिखा स्टीकर चस्पा मिलेगा। वहीं, खाद्य निरीक्षक चितरंजन कुमार ने बताया कि सोमवार तक करीब सौ मेडिकल स्टोर संचालकों को ये मुहर दी जा चुकी है। बचे हुए मेडिकल स्टोरों को भी जल्द वितरित की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें