फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: रास्ते में रोककर किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
चिरगांव। ग्राम गुलारा निवासी रामस्वरूप कुशवाहा ने चिरगांव थाने में प्रार्थना पत्र दिया, जिसके जरिये बताया कि 20 जुलाई की रात करीब आठ बजे वह साइकिल से पारीक्षा ड्यूटी पर जा रहा था। कृष्णा ढाबा के पास पहले से मौजूद आरोपियों ने उसे रोक लिया और गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट कर दी। पीड़ित का आरोप है कि एक आरोपी के हाथ में कट्टा भी था। आसपास के लोगों के पहुंचने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस ने आरोपी अजय कुशवाहा निवासी गुलारा, बाबूलाल निवासी पचार व एक अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें