फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी में 48 घंटे नॉन स्टॉप बारिश: कई जगह जलभराव...घरों में घुसा पानी, अंडरब्रिज में फंसी कार; कहीं गिरा मकान

Thu, 12 Sep 2024 07:34 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

झांसी में दो दिनों से बारिश हो रही है। जिसकी वजह से कई जगहों पर हालात खराब है। कई जगहों पर जलभराव की समस्या पैदा हो गई है। कई घरों में पानी घुस चुका है। 
विज्ञापन
बारिश से आफत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लगातार दो दिनों से हो रही बारिश के चलते महानगर में जगह-जगह जलभराव हो गया। आईटीआई अंडरब्रिज के नीचे पानी भर जाने से कार फंस गई। वहीं, तलैया मोहल्ले में कच्चा मकान गिर गया।
विज्ञापन


सीपरी ओवरब्रिज के पास अटल एकता पार्क के सामने सड़क के एक हिस्से पर पानी भरने से आवागमन ठप हो गया। पास में बने रेलवे अधिकारी के क्वार्टरों में भी पानी घुस गया। झांसी में बारिश की वजह से हालात खराब है। 

भारी बारिश से नौ की गई जान
पिछले 48 घंटों से हो रही भारी बारिश ने नौ लोगों की जान ले ली। मध्य प्रदेश के दतिया में राजगढ़ महल की दीवार एक घर पर गिर गई। मकान में सो रहे नौ लोग इसमें दब गए। सात की मौके पर ही मौत हो गई। झांसी के मऊरानीपुर में मकान गिरने से मजदूर की मौत हो गई। वहीं बोरवेल में भर रहे बारिश के पानी से मोटर को बचाने उतरे युवक ने जहरीली गैस से दम तोड़ दिया।

मंगलवार से शुरू हुई बारिश बृहस्पतिवार को भी जारी रही। 48 घंटों में झांसी में 200 मिमी तो ललितपुर में 140.6 मिमी बारिश हुई है। वहीं बारिश के कारण मकान गिरने की खबरें भी लगातार आ रही हैं।

दतिया में राजगढ़ महल के नीचे खलकापुरा मोहल्ला में निरंजन वंशकार अपने परिवार के साथ रहता हैै। बुधवार की रात परिवार सो रहा था। करीब तीन बजे बारिश के कारण महल के परकोटे की दीवार निरंजन के मकान पर आ गिरी। लोगों ने मलबे में दबे मुन्ना वंशकार (59) और उसके पुत्र आकाश (25) को मलबे से निकाल लिया। दोनों अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें