फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक लाख लोगों की बुझ जाती प्यास, इतना बर्बाद हो रहा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
पहूज बांध से दतिया गेट फिल्टर तक आने वाली मेन राइजिंग पाइप लाइन में पाल कॉलोनी के आगे रेलवे क्रासिंग गेट के निकट चार बड़े लीकेज हो गए हैं, जिससे प्रतिदिन दो एमएलडी (20 लाख पीटर) पानी बर्बाद हो रहा है। इसी तरह शहर के अलग- अलग 25 स्थानों पर पाइप लाइन लीकेज से एक एमएलडी (10 लाख लीटर) पानी बेकार बह रहा है। इस पानी से एक लाख लोगों की प्यास व दूसरी आवश्यकताएं पूरी की जा सकती है। पहूज बांध से चार किलोमीटर दूर स्थित दतिया गेट फिल्टर को छह एमएलडी कच्चा पानी रोज मिलता है। बांध में लगे दो पंपों की मदद से पानी फिल्टर तक पहुंचाया जाता है। जल शोधन के बाद पानी की सप्लाई बाहर दतिया गेट रोड, थापक बाग, नकटा चौपड़ा, छुटकू का बगीचा, पंचवटी कालोनी, बाहर उन्नाव गेट, मेवाती पुरा, सरांय, अलीगोल, नई बस्ती, मुकरयाना, झारखड़िया, सुपर कॉलोनी आदि मुहल्लों को दी जाती है। मगर पिछले कई दिन से पहूज बांध से दतिया गेट फिल्टर के बीच पाइप लाइन में रेलवे क्रासिंग गेट के पास चार बड़े लीकेज हो गए हैं, जिनसे लगातार तेज फव्वारे के साथ पानी निकलकर बर्बाद हो रहा है। इसी तरह शहर के 25 स्थानों पर पाइप लाइन लीकेज से पानी बह रहा है। वहीं, दूसरी तरफ शहर के 40 से अधिक क्षेत्र के लोग बूंद- बूंद पानी के लिए परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें