फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: मोटर खराब होने से ठप हुई जलापूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
मोंठ। कस्बे में जल संस्थान की मोटर एक बार फिर फुंकने से कई मोहल्लों में पानी की आपूर्ति ठप हो गई है। बृहस्पतिवार को जल संस्थान की मुख्य मोटर अचानक फुंक गई, जिससे बम्हरौली गांव, मेडिकल मोहल्ला, एसडीएम कॉलोनी सहित कई इलाकों में पानी नहीं पहुंच सका, जिससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले एक माह में तीन बार जल संस्थान की मोटर फुंक चुकी है। लेकिन, जल संस्थान की ओर से समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है। गर्मी में पेयजल संकट से लोग परेशान हैं। जल्द नई मोटर लगवाकर आपूर्ति बहाल की जाए। इस संबंध में जल संस्थान के अवर अभियंता अजय यादव ने बताया कि मोटर रिपेयरिंग के लिए भेज दी गई है। जल्द ही पानी की आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें