फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माताटीला बांध पर पंपिंग कर लिया जा रहा कच्चा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
माताटीला बांध पर बिजली बनाने की टर्बाइन चलने से प्रेशर के साथ पीने का पानी लेने के लिए पंपिंग की जा रही है। इससे तीन एमएलडी (30 लाख लीटर) पानी शहर को कम मिल पा रहा है। इससे कई जगह आपूर्ति का समय घट गया है। माताटीला बांध से झांसी महानगर, बबीना, तालबेहट आदि आसपास के क्षेत्रों की जलापूर्ति होती है। बांध सेे सिंचाई के लिए पानी छोड़े जाने और बिजली की टर्बाइन चलने से जलस्तर लगातार घट रहा है। इस कारण बांध का जलस्तर 1012 फीट से घटकर 992 फीट पर पहुंच गया है। चूंकि, बबीना आने वाली 11 सौ करोड़ लीटर (110 एमएलडी) और 4.0 करोड़ लीटर (40 एमएलडी) क्षमता कच्चे पानी की पाइप लाइनों के सीपी टैंक माताटीला बांध पर बने हैं। सीपी टैंक (कॉन्सटेंट प्रेशर टैंक) में पानी बांध के निचली सतह से लिया जाता है। पिछले पंद्रह दिन से तीन टर्बाइन चलने से सीपी टैंक में पानी का बहाव कम हो गया। इस पर जलनिगम को पंपिंग करनी पड़ रही है। इधर, पानी का प्रेशर कम होने से शहर में तीस लाख लीटर (तीन एमएलडी) कम मात्रा में पानी मिल रहा है। इससे शहर के कई इलाकों में आपूर्ति का समय घट गया है। - माताटीला बांध पर पंपिंग शुरू होने पर शहर को दो से तीन एमएलडी पानी कम मिल पाता है। मगर इससे कोई समस्या नहीं हो रही है। सभी टंकियों से पानी वितरण का ध्यान रखा जा रहा है। कुलदीप सिंह, अधिशासी अभियंता जलसंस्थान। - माताटीला बांध की तीन टर्बाइन चलने पर कच्चे पानी की ग्रेविटी कम न हो, इसके लिए पंपिंग कर पानी को तेजी से दौड़ाया जा रहा है। स्थिति सामान्य है। आरके त्रिपाठी, उपखंड अधिकारी जल शोधन केंद्र बबीना।   मोटर व ब्रूस्टर से दिया धोखा सिविल लाइन टंकी पर एक मोटर व बीकेडी पर लगा ब्रूस्टर खराब होने से संबंधित क्षेत्रों की जलापूर्ति बाधित रही। मोटर व ब्रूस्टर की मरम्मत की जा रही है। जलसंस्थान के अधिशासी अभियंता कुलदीप सिंह ने बताया कि मोटर व ब्रूस्टर को दुरुस्त करने का काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें