फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: रबी फसल के लिए धसान नदी से छोड़ा गया पानी

Mon, 23 Nov 2026 02:09 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
भंडरा। किसानों को खेतों में पलेवा के लिए धसान नदी पर बने पहाड़ी बांध से पानी छोड़ा जा रहा है। इसका उद्देश्य आगामी रबी फसल की बुवाई से पहले सिंचाई सुविधा देना है। बांध का एक फाटक आठ सेंटीमीटर की ऊंचाई तक खोलकर पानी लहचूरा डैम पहुंचाया जा रहा है। वहां से हमीरपुर नहर के माध्यम से किसानों के खेतों तक पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। पहाड़ी बांध के गेटमैन करन सिंह यादव ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नियंत्रित मात्रा में पानी छोड़ा जा रहा है। यह पानी रबी फसल की बुवाई के लिए खेतों में पर्याप्त नमी सुनिश्चित करेगा। इससे उन किसानों को राहत मिलेगी जो सिंचाई के अन्य साधनों पर निर्भर रहते हैं। समय पर पानी मिलने से खेतों की तैयारी और बुवाई में सहूलियत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें