बंगरा. चकबंदी की 3 फोटो
ग्राम कचनेव में उपजिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
बंगरा। ग्राम पंचायत कचनेव में जलजीवन मिशन के द्वारा बिछाई गई पाइपलाइन से दिए गए कनेक्शनों की टोटियों में पानी नहीं पहुंच रहा है। ग्राम पंचायत में जलजीवन मिशन की व्यवस्था धड़ाम है। ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी मऊरानीपुर अजय सिंह के सामने जलसंकट की समस्या उठाई थी। जिसमें मौके पर पहुंचकर उपजिलाधिकारी ने कई घरों का निरीक्षण किया। उन्होंने जलजीवन मिशन के कनेक्शन में कई घरों में टोटियां नहीं लगी थीं। कई घरों में महीने से पानी नहीं पहुंचा था। मौके पर जलजीवन मिशन के अधिकारियों को समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए। गर्मियों के मौसम में ग्रामीण क्षेत्रों में जलापूर्ति संकट बढ़ जाता है ऐसे में अधिकारियों को आदेशित किया कि जिन-जिन ग्राम पंचायत में जलजीवन मिशन की व्यवस्थाएं खराब हैं उसको समय से दुरुस्त कर लें। जिससे ग्रामीणों को कोई भी समस्या का सामना न करना पड़े। इस मौके पर ग्राम प्रधान सहित कई ग्रामवासी मौजूद रहे।
बंगरा. चकबंदी की 3 फोटो
बंगरा. चकबंदी की 3 फोटो