फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: जल संस्थान के कर्मचारी ने महिला से की बदसलूकी, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। नल का कनेक्शन काटने गए जल संस्थान के कर्मचारी ने महिला से पांच हजार रुपये की मांग की। आरोप है कि पांच हजार रुपये की रसीद मांगने पर कर्मचारी ने महिला से बदसलूकी की। जल संस्थान के अफसरों से शिकायत करने पहुंची महिला से कर्मचारी ने कार्यालय में भी बदसलूकी की। इस दौरान कार्यालय में काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही।
आरटीओ कार्यालय के नजदीक रहने वाली सना ने जल संस्थान के अधिशासी अभियंता को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि बृहस्पतिवार को जल संस्थान के कर्मचारी कनेक्शन काटने गए। कनेक्शन काटने का कारण पूछने पर उन्होंने बिल बकाया होने की बात कही। इस दौरान महिला ने जानकारी न होने एवं बिल जमा करने की बात कहते हुए कनेक्शन न काटने का अनुरोध किया लेकिन कर्मचारी ने कनेक्शन नहीं काटने के एवज में पांच हजार रुपये की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रसीद मांगने पर कर्मचारी ने महिला के साथ बदसलूकी की। कर्मचारी की हरकतों की शिकायत करने पहुंची महिला को वह कर्मचारी कार्यालय परिसर में ही मिल गया। महिला को कार्यालय में देखते ही दोबारा से अभद्र व्यवहार शुरू कर दिया। महिला ने जल संस्थान के दिए अधिशासी अभियंता को दिए शिकायती पत्र में कार्रवाई की मांग की है। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता संजीव कुमार ने बताया कि प्रकरण की जांच कराई जा रही है। इसके साथ ही कर्मचारी से स्पष्टीकरण तलब किया जाएगा। जांच में दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें