मोंठ। निकटवर्ती ग्राम तालौड़ में एक सप्ताह से पानी की टंकी की सप्लाई वाले ट्यूबवेल की मोटर खराब होने से गांव के लोग पेयजल के लिए तरस रहे हैं। गांव के कुछ हैंडपंप भी खराब हैं। ऐसे में पानी की टंकी की सप्लाई बंद होने से गांव की जनता खरीदकर पानी पी रही है। गांव के कैलाश शंकर दुबे, कमलेश पांडा, जीतू राजपूत, पंकज, आशीष दांगी, किशोरी बाबा, महेश राजपूत, यशपाल सिंह बुंदेला, रुपेंद्र सिंह राठौर ने हैंडपंप ठीक करवाने की मांग की। इस संबंध में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अजय शर्मा ने कहा कि हैंडपंप ठीक कराए जा रहे हैं। संवाद