फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माताटीला बांध से पंपिंग कर लाया जा रहा है पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
माताटीला बांध से तालाब और पोखर भरने के लिए पानी छोड़ा जा रहा है। पानी को तीनों टर्बाइन चलाकर (बिजली बनाने की प्रक्रिया) भी निकाला जा रहा है। इस वक्त बांध का जलस्तर 995 फीट पर पहुंच गया है। इस कारण जल निगम को कच्चा पानी पंपिंग कर लेना पड़ रहा है। इसके लिए तीन मोटरों को एक साथ चलाया जा रहा है। बावजूद इसके पूर्ण क्षमता के साथ पानी नहीं मिल पा रहा है। माताटीला बांध से झांसी महानगर, बबीना, तालबेहट आदि आसपास के क्षेत्रों की जलापूर्ति होती है। बांध सेे तालाब और पोखर भरने के लिए बिजली की टर्बाइन से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। इस कारण बांध का जलस्तर 1012 फीट से घटकर 995 फीट पर पहुंच गया है। चूंकि, बबीना आने वाली 11 हजार करोड़ लीटर (110 एमएलडी) और 4.0 करोड़ लीटर (40 एमएलडी) क्षमता कच्चे पानी की पाइप लाइनों के सीपी टैंक माताटीला बांध पर बने हैं। सीपी टैंक (कॉन्सटेंट प्रेशर टैंक) में पानी बांध के निचली सतह से लिया जाता है। 996 फीट तक जल निगम को बिना पंपिंग के पानी मिल जाता है। इससे कम जलस्तर होने पर पंपिंग कर कच्चा पानी लेना पड़ता है। टर्बाइन से पानी छोड़ने से तीस मेगावाट बिजली का उत्पादन हो रहा है। हालांकि, माताटीला बांध का जलस्तर कम न हो, इसके लिए राजघाट बांध से पिछले एक हफ्ते से पानी लिया जा रहा है। इस संबंध में बबीना जल शोधन केंद्र के उपखंड अधिकारी आरके त्रिपाठी ने बताया कि माताटीला बांध की तीन टर्बाइन से पानी छोड़ा जा रहा है। बांध से कच्चा पानी पर्याप्त मिलता रहे, इसलिए पंपिंग कर पानी लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें