झांसी। हमीरपुर जिले के राठ में शुक्रवार को पड़ोसी के छत की दीवार गिरने से घायल बालक ने सोमवार को उपचार के दौरान मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया।
हमीरपुर के राठ स्थित सेना मार्ग निवासी रामहेत सोनी के पुत्र अंशु (9) शुक्रवार की दोपहर घर के ऊपर वाले कमरे में सो रहा था। इसी बीच अचानक पड़ोसी के छत की दीवार मकान पर आकर गिरी। जिससे अंशु गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था। सोमवार को उपचार के दौरान अंशु ने दम तोेड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।