फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: भरभराकर गिरा निर्माणाधीन प्रतीक्षालय

विज्ञापन
विज्ञापन
मोंठ। शाहजहांपुर के लडावरा स्टैंड पर एमएलसी रमा निरंजन की निधि से बन रहा प्रतीक्षालय ढह गया। शुक्रवार को नींव खिसकने से पूरा ढांचा गिर गया। करीब 10 फुट ऊंची ईंट की दीवारें खड़ी की जा चुकी थीं। गनीमत रही कि घटना के समय वहां कोई मौजूद नहीं था। ग्रामीणों के अनुसार, निर्माण चार दिन पहले शुरू हुआ था। भवन पूरा होने से पहले ही दीवारें गिर गईं। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की सामग्री और प्रक्रिया की गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं। बूथ अध्यक्ष चंद्रशेखर राजपूत और भाजपा नेता पंकज राजपूत तालौड़ भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने गुणवत्ता की जांच और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें