झांसी। प्रदेश में विधानसभा चुनाव सात चरणों में होगा। इसमें से झांसी की सभी चार विधानसभा सीटों के लिए चौथे चरण में 23 फरवरी को मतदान होगा। झांसी, बबीना, मऊरानीपुर और गरौठा विधानसभा सीट के लिए 30 जनवरी सोमवार को रिटर्निंग आफीसरों द्वारा अधिसूचना जारी की जाएगी। छह फरवरी तक प्रत्याशियों के नामांकन होंगे। नामांकन पत्रों की जांच 07 फरवरी को होगी।
यदि कोई प्रत्याशी नाम वापस लेना चाहता है तो वह 09 फरवरी को दिन में तीन बजे तक वापस ले सकेगा। मतदान 23 फरवरी और मतगणना 11 मार्च को होगी।