फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi Crime: झाड़ फूंक के बहाने विवाहिता के साथ तांत्रिक ने किया दुष्कर्म, सवा साल बाद खुला राज

Fri, 14 Oct 2022 12:49 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

सीपरी बाजार निवासी विवाहिता (28) ने पुलिस को बताया उसका विवाह करीब तीन साल पहले हुआ था। पति एक टेलीकॉम कंपनी में काम करते हैं। विवाह के तीन साल बाद भी उनको कोई संतान नहीं हुई। रिश्तेदारों ने ऊपरी फेर बताते हुए उपचार के लिए केके पुरी निवासी तेज सिंह कुशवाहा के पास जाने की सलाह दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी के सीपरी बाजार में केके पुरी कॉलोनी निवासी युवक ने झाड़-फूंक के बहाने विवाहिता संग दुष्कर्म कर डाला। करीब सवा साल बाद विवाहिता ने पति को यह बात बताई तब जाकर मामला खुला। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सीपरी बाजार निवासी विवाहिता (28) ने पुलिस को बताया उसका विवाह करीब तीन साल पहले हुआ था। पति एक टेलीकॉम कंपनी में काम करते हैं। विवाह के तीन साल बाद भी उनको कोई संतान नहीं हुई। रिश्तेदारों ने ऊपरी फेर बताते हुए उपचार के लिए केके पुरी निवासी तेज सिंह कुशवाहा के पास जाने की सलाह दी।

तेज सिंह अपने घर पर ही दरबार लगता है। विवाहिता के मुताबिक पिछले साल जुलाई महीने में तेज सिंह ने पूजन के बहाने उसे अकेले बुलाया। अकेले कमरे में ले जाकर तेज ने उसे धोखे से नशीला पेय पिला कर उससे दुष्कर्म किया। पिछले एक साल से तेज सिंह उसे धमकाता रहा।
विज्ञापन

आखिरकार पिछले दिनों उसने अपने पति को यह बात बता दी। पति विवाहिता को लेकर सीपरी बाजार थाने पहुंच गया। इंस्पेक्टर जेपी पाल के मुताबिक विवाहिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज करके उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें