फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीआईपी नंबर पाने को ढीली करनी होगी जेब

विज्ञापन
वीआईपी वाहन नंबर के लिए जेबी करनी होगी ढीली। - फोटो : ???? ????
विज्ञापन
वीआईपी वाहन के साथ वीआईपी नंबर पाना हर किसी की चाहत होती है। लेकिन जिले के लोगों को वीआईपी नंबर की ऑनलाइन बोली लगाने के लिए अब अधिक कीमत चुकानी पड़ रही है। पंजीकरण शुल्क में इजाफा होने के बाद भी लोगों में क्रेज दिख रहा है। जिले के वाहन चालक 055 और 0001 नंबर पाने के लिए अधिक दीवाने हैं। परिवहन विभाग ने वीआईपी नंबर पाने की व्यवस्था में बदलाव किया है। अब वीआईपी नंबर पाने के लिए ऑनलाइन बोली लगाई जाती है। इसके साथ ही विभाग ने वाहनों के नंबरों की श्रेणी को चार श्रेणियों में बांटा है। जिसमें अति आकर्षक, अति महत्वपूर्ण, आकर्षक और महत्वपूर्ण शामिल है। इसके तहत दो पहिया वाहनों के वीआईपी नंबर के लिए न्यूनतम तीन हजार और अधिकतम 20 हजार रुपये श्रेणी वार तय हैं। जबकि चार पहिया के कीमत 15 हजार से लेकर एक लाख तक तय है। जिले में परिवहन विभाग ने इन दिनों यूपी 93 बीएल और यूपी 93 सीटी सीरीज के वाहनों के वीआईपी नंबर की बोली लगाने के लिए पोर्टल खोल दिया है। इसमें 055, 0001, 1001, 4141 नंबर की अधिक मांग है। इन नंबरों के लिए 50 हजार रुपये से लेकर तीन हजार रुपये तक बोली लगाई है। फिलहाल पोर्टल पर वाहन चालक 29 फरवरी तक नंबर के लिए बोली लगा सकते हैं। ये हैं वीआईपी नंबर 055, 0001, 1001, 4141, 2222, 5555, 4444, 0786, 0002 50 हजार रुपये लगी बोली जिले में 0111 नंबर के लिए पिछले दिनों 50500 रुपये की बोली लगी। जबकि 3400 नंबर 25500 रुपये में बिका। फाइनल बोली होने के बाद वाहन चालकों को शुल्क जमा होने के बाद नंबर आवंटित किया जाएगा। वीआईपी नंबर के लिए अब ऑनलाइन बोली लगाई जाती है। जिले में वीआईपी नंबर के लिए लोग बोली लगा सकते हैं। ऑनलाइन ही नंबर आवंटित किया जाता है। इन दिनों यूपी 93 बीएल और सीटी सीरीज के लिए बोली लग रही हैं। सत्येंद्र कुमार, एआरटीओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें