फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: घायल को खाट पर रखकर डीआईजी आवास पहुंचे ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। ललितपुर के थाना तालबेहट इलाके के ग्राम जमालपुर के कई ग्रामीण हमले में घायल एक व्यक्ति को खाट पर रखकर डीआईजी आवास पर पहुंचे। यहां उन्होंने हमलावरों को गिरफ्तार कर जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई।
विज्ञापन

डीआईजी को दिए शिकायती पत्र में ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम जमालपुर निवासी धर्मेंद्र एक जुलाई की सुबह अपने खेत पर बने टपरे में बैठा हुआ था। इसी दरम्यान विपक्षी वहां पहुंचे और रंजिश के चलते लाठी-डंडों से हमला कर दिया। बचाने आईं परिवार की महिलाओं को भी पीटा गया। गंभीर चोट के चलते धर्मेंद्र को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने बाद छोड़ दिया। डीआईजी ने ग्रामीणों को मामले में कार्रवाई का भरोसा दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें