मोंठ। ग्राम बरल में देसी शराब के ठेके को बंद कराने की मांग पर ग्रामीणों का विरोध रविवार को भी जारी रहा, जिससे दुकान नहीं खुल सकी। ग्रामीणों का आरोप है कि दुकान से आए दिन विवाद होते हैं, जिससे माहौल खराब होता है और महिलाओं को परेशानी होती है। 26 अगस्त की रात हुए विवाद में एक व्यक्ति की मौत के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। वे शराब की दुकान को विवादों का कारण मानते हैं। चिरगांव पुलिस और उपजिलाधिकारी माज अख्तर मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत कर स्थिति शांत करने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण दुकान बंद कराने की मांग पर अड़े रहे और ज्ञापन सौंपा। एसडीएम ने उच्चाधिकारियों को जानकारी देकर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। संवाद