फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: धौर्रा स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
जाखलौन। धौर्रा स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन स्टेशन प्रबंधक को सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने स्टेशन पर ट्रेनों की ठहराव की मांग की है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के दौरान देश में जब लॉकडाउन लगा तो ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया गया था। इसके बाद ट्रेनों का संचालन तो प्रारंभ कर दिया गया। लेकिन धौर्रा स्टेशन पर रुकने वाली ट्रेनें वहां पर रुकना बंद हो गई। जिससे धौर्रा के लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे प्रशासन के इसी लचर रवैये के कारण ग्रामीणों में आक्रोश देखा गया। देश में लॉकडाउन के पूर्व धौर्रा स्टेशन पर पठानकोट, छत्तीसगढ़, झेलम, साबरमती, एक्सप्रेस सहित दो पैसेंजर ट्रेनों का ठहराव था, लॉकडाउन के चलते इन्हें बंद कर दिया गया था। इसके बाद सिर्फ पठानकोट एक्सप्रेस का ठहराव दिया गया है, बाकी ट्रेनों का ठहराव अभी तक नहीं किया गया, जिससे धौर्रा से लगे लगभग 20 गांव की छात्र-छात्राएं व ग्रामीणों को बड़ी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। यातायात साधन के अभाव में ग्रामीणों ने अपनी लड़कियों की पढ़ाई लिखाई भी बंद करवा दी है। ज्ञापन पर श्रीकांत नायक, नवीन जैन, देवेंद्र जैन, संतोष कुशवाहा, विजय शर्मा, प्रीतम रैकवार, अमित शर्मा, विनय तिवारी, इमरान खान, मुश्ताक खान आदि के हस्ताक्षर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें