मोंठ। फर्जी हाजिरी और अनियमितताओं के विरोध में ग्राम रोजगार सेवकों की 30 नवंबर तक कलमबंद हड़ताल जारी है। गुरुवार को ग्राम रोजगार सेवक (पंचायत मित्र) वेलफेयर एसोसिएशन ने प्रभारी एडीओ और एपीओ को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने आरोप लगाया कि ग्राम पंचायतों में बिना रोजगार सेवकों के हस्ताक्षर के मस्टररोल जारी हो रहे हैं। एनएमएमएस के माध्यम से फर्जी हाजिरी लगाई जा रही है। बिना जमीनी कार्य के भी उपस्थिति दर्ज की जा रही है। संगठन ने चेतावनी दी कि अनियमितता जारी रहने पर ब्लॉक प्रशासन जिम्मेदार होगा। इन मांगों को लेकर 27 नवंबर को जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन होगा। दो दिसंबर को लखनऊ में विधानसभा का घेराव करने की चेतावनी दी गई है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष जीवन सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष राजीव द्विवेदी, मनोज कुमार, प्रशांत गुप्ता, अरुण, दीपेंद्र कंप्यूटर ऑपरेटर और रामकुमार उपस्थित रहे। संवाद