फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से शातिर बदमाश घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। रविवार रात रक्सा पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि दो बदमाश फरार हो गए। घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक घायल बदमाश कई मामलों में वांछित था। इस समय अपने साथियों के साथ डबरा में सुनार के यहां वारदात करने के लिए रेकी कर रहा था। उसके पास से तमंचा समेत कारतूस बरामद हुआ है।
विज्ञापन

एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह के मुताबिक रात करीब आठ बजे बदमाशों का सुराग मिलने पर पुलिस बाजना तिराहे पर चेकिंग करने पहुंची थी। एक बाइक पर सवार तीन युवकों को रोकने पर युवक मोटरसाइकिल से कच्चे रास्ते की ओर भागने लगे। पुलिस ने युवकों का पीछा किया। बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक गोली मोटरसाइकिल के पीछे बैठे युवक के पैर में जा धंसी। गोली लगने से वह गिर पड़ा जबकि दो बदमाश वहां से भाग निकले। पूछताछ में युवक ने अपना नाम इम्मू उर्फ इमरान बताया। पुलिस के मुताबिक इमरान शातिर बदमाश है। उसके खिलाफ मप्र एवं उप्र के कई थानों में डकैती, लूट तथा रंगदारी जैसी 20 से अधिक मामले दर्ज हैं। पूछताछ में बताया कि डबरा में सोनार के यहां लूट की योजना बना रहे थे। रेकी करने पर मालूम चला कि यहां से 50 लाख रुपये के जेवरात मिल सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें