झांसी। बबीना थाना में रखे दोपहिया समेत अन्य वाहनों की मंगलवार को खुली बोली लगाई जाएगी। इसमें कोई भी व्यक्ति बोली लगाकर हिस्सा ले सकता है। थाना प्रभारी सुशील द्विवेदी के मुताबिक नीलामी प्रक्रिया अपर नगर मजिस्ट्रेट एवं सीओ सदर की मौजूदगी में कराई जाएगी। इसमें करीब दो दर्जन दोपहिया वाहन शामिल हैं। ब्यूरो