फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: कचहरी परिसर में सड़क के दोनों ओर खड़े हो रहे वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क के दोनों ओर खड़े हो रहे वाहन
विज्ञापन

झांसी। कचहरी परिसर में पार्किंग न होने से वाहन सड़क के दोनों ओर खड़े रहते हैं। इससे वहां पर रोजाना जाम की समस्या बनी रहती है। कोर्ट में रोजाना सैकड़ों की संख्या में वादकारी आते हैं। उन्हें न्यायालय जाने के लिए अपने वाहनों को यहां-वहां खड़ा करना पड़ता है। हालांकि न्यायालय के गेट के सामने सड़क किनारे वाहनों को खड़ा कराया जाता है और पार्किंग स्लिप दी जाती है। ऐसे में वादकारियों को परेशान होना पड़ता है। सड़क किनारे बनी पार्किंग में 50 वाहन खड़े करने की क्षमता है। बार संघ के पदाधिकारियों ने इस समस्या को उठाई पर समाधान नहीं हुआ। यही कारण है कि कई लोग अपने वाहनों को कलेक्ट्रेट में खड़ा कर देते हैं। इससे वहां भी स्थिति विकराल हो जाती है।कोर्ट के समय पर दो पहिया वाहन निकलना भी मुश्किल हो जाता है। चार पहिया वाले सूरज प्रसाद इंटर कॉलेज के पास या फिर क्लब के पास वाहन खड़ा करते हैं। इस संबंध में अधिवक्ता मनीष खरे ने बताया कि एक बार अपने बस्ते के पास वाहन खड़ा करने के बाद उसे बीच में निकाल पाना संभव नहीं होता है। संवादा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें