फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: देश में कहीं भी हो सकेगी वाहनों की फिटनेस

Mon, 12 Feb 2024 02:06 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। वाहनों की फिटनेस के लिए अब पंजीकरण वाले जिले में वाहन को लाना आवश्यक नहीं होगा। एनी व्हेअर फिटनेस योजना के अंतर्गत वाहन की फिटनेस देश के किसी भी राज्य में की जा सकेगी। इसके लिए परिवहन मुख्यालय की ओर से अनुमति प्रदान कर दी गई है। अगले सप्ताह से व्यवस्था शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

व्यावसायिक वाहनों को हर साल फिटनेस कराना अनिवार्य है। साथ ही सात सीटर से अधिक वाहनों की भी फिटनेस जरूरी होती है। इसके लिए वाहन को आरटीओ कार्यालय लेकर आना होता है। लेकिन नई व्यवस्था के तहत देश के किसी शहर में वाहन की फिटनेस कराई जा सकेगी। इसके लिए परिवहन विभाग के पोर्टल पर आवेदन और फीस जमा करनी होगी। इसके बाद किसी भी शहर में वाहन की फिटनेस कराई जा सकेगी। जांच में वाहन की स्थिति ठीक मिलने पर परिवहन विभाग के पोर्टल पर रिपोर्ट लगा दी जाएगी। आरटीओ (प्रवर्तन) प्रभात पांडेय ने बताया कि नई व्यवस्था के तहत देश के किसी भी परिवहन कार्यालय में वाहन की फिटनेस कराई जा सकेगी। अगले सप्ताह से व्यवस्था शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

गड्ढों में तब्दील कोटवारा रोड

गड्ढों में तब्दील कोटवारा रोड

गड्ढों में तब्दील कोटवारा रोड

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें