फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: मौसी से मिलने जा रहे युवक को वाहन ने कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली की एक फैक्टरी में करता था काम, मंगलवार को झांसी आया था
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। मौसी से मिलने जा रहे एक युवक को एक तेज रफ्तार वाहन ने कुचल दिया। घायल युवक की शुक्रवार को मौत हो गई। पुलिस ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था।
निवाड़ी मध्य प्रदेश के बिनवारा गांव निवासी संदीप (22) पुत्र बारेलाल दिल्ली स्थित एक फैक्टरी में पार्ट टाइम नौकरी करता था। मंगलवार को वह दिल्ली से झांसी आया था। बृहस्पतिवार को मौसी से मिलने के लिए गरौठा के अस्ता गांव जा रहा था। परिजनों के मुताबिक दोपहर करीब तीन बजे जैसे ही वह सरसेड़ा गांव के पास पहुंचा, पीछे से आए एक तेज रफ्तार वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

टक्कर लगने से वह सड़क पर गिर पड़ा। वाहन उसे कुचलता हुआ भाग निकला। राहगीरों की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। शुक्रवार सुबह उसकी मौत हो गई। उसकी मौत की सूचना मिलते ही परिवार के लोग भी रोते-बिलखते पहुंच गए। परिजनों के मुताबिक संदीप की अभी शादी नहीं हुई थी। गरौठा थाना प्रभारी विनय दिवाकर के मुुताबिक शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें