फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी पुलिस के जवानों ने जीती चल बैजयंती शील्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। 33वीं वाहिनी पीएसी राजगढ़ में आयोजित 24वीं अंतर जनपदीय कानपुर जोन एसॉल्ट एफिशियंसी रेस एवं राइफल, रिवाल्वर, पिस्टल, कार्बाइन शूटिंग प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हुआ। प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करने पर झांसी पुलिस को चल बैजयंती शील्ड प्रदान की गई। इस मौके पर पुलिस उपमहानिरीक्षक जोगेंद्र कुमार मुख्य अतिथि तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश एस विशिष्ट अतिथि रहे।
विज्ञापन

कार्बाइन शूटिंग प्रतियोगिता में झांसी ने 191 अंक पाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। रिवाल्वर प्रतियोगिता में झांसी 245 अंक हासिल कर प्रथम स्थान पर रहीं। वहीं एलार्म एसाल्ट प्रतियोगिता में 97 अंक पाकर झांसी की टीम अव्वल रही। नई स्पर्धा प्रोन (महिला) में 57 अंक पाकर झांसी पहले नंबर पर रही। थ्र्रीपी (पुरुष) प्रतियोगिता में 93 अंक पाकर पहला स्थान प्राप्त किया। पुरानी राइफल स्पर्धा में 196 अंक पाकर जालौन ने पहला स्थान हासिल किया। थ्रीपी (पुरुष) प्रतियोगिता में 93 अंक प्राप्त कर झांसी दूसरे स्थान पर रही। वहीं थ्रीपी (पुरुष) प्रतियोगिता में 39 अंक के साथ कानपुर प्रथम रही। इस मौके पर सेनानायक केपी यादव, पुलिय अधीक्षक राधे श्याम राय, सीओ सदर अवनीश गौतम, सहायक सेनानायक करण सिंह यादव, प्रतिसार निरीक्षक चंद्र भूषण पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें