झांसी। शनिवार को अमेरिकी राजदूत पैटरीसिया ए लेसीना ने झांसी के किले का दीदार किया। इस दौरान उन्होंने महारानी लक्ष्मीबाई की गौरवगाथा को बयां करने वाली डॉक्यूमेंट्री फिल्म भी देखी। किले की विजिटर रजिस्टर में उन्होंने किले की तारीफ लिखी।
भ्रमण के दौरान उन्होंने जंपिगं स्पॉट, झंडा बुर्ज, हवा महल, अमोद बाग, फांसीघर, मंचमहल, दीवाने आम, शंकर गढ़ का इलाका, काल कोठरी आदि स्थानों को देखा। दुर्ग के कर्मचारियों ने पुष्प गुच्छ व चितेरी कला का गमछा देकर स्वागत किया। भ्रमण के दौरान किले के भीतर करीब एक घंटा रहीं। वहीं नगर मजिस्ट्रेट अंकुर श्रीवास्तव व किले के सहायक संरक्षण अभिषेक सिंह ने स्मृति चिह्न भेंट किया। इस मौके पर सीओ सीटी जितेंद्र कुमार, शहर कोतवाल तुलसी राम पांडेय, ब्रज मोहन, भारत भूषण, ओम प्रकाश, मिथुन, आशाराम, तीर्थ कुशवाहा, बब्लू, ऊदल प्रसाद आदि मौजूद रहे।