फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: अरबन बैंक का बढ़ेगा दायरा, नई शाखा भी खुलेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। रानी लक्ष्मीबाई अरबन कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड अपना दायरा बढ़ाने जा रहा है। साथ ही बैंक कारोबार में वृद्धि के लिए जल्द ही महानगर में एक और बैंक शाखा भी खोलने जा रहा है। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दीं गईं हैं।
रानी लक्ष्मीबाई अरबन कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड का वर्तमान में कार्यक्षेत्र झांसी विधानसभा क्षेत्र तक सीमित है। इसके अलावा बैंक की एक मात्र शाखा आशिक चौराहे के पास स्थित है। लेकिन, अब बैंक अपना दायरा बढ़ाकर झांसी जनपद तक विस्तार देने जा रहा है। इसके अलावा प्रेमनगर में एक और शाखा खोले जाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसके लिए बैंक के स्तर से सहकारिता विभाग व रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया से पत्राचार शुरू कर दिया गया है। बता दें कि बैंक के चार हजार से अधिक शेयर धारक हैं। बैंक की इन सभी शेयर धारकों को लाभांश देने की तैयारी है। साथ ही ग्राहकों की संख्या में बढ़ोतरी के लिए बैंक अपनी मुख्य शाखा में लॉकर की सुविधा भी उपलब्ध कराने जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंक का कार्यक्षेत्र वर्तमान में झांसी विधानसभा तक सीमित है। लेकिन, अब इसका दायरा झांसी जनपद तक बढ़ाया जाएगा। इसके अलावा बैंक की एक और शाखा प्रेमनगर क्षेत्र में खोले जाने की योजना है। इस संबंध में कार्यवाही आगे बढ़ा दी गई है। - मनु सिंह, सभापति- रानीलक्ष्मीबाई अरबन कोऑपरेटिव बैंक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें