फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: भारी बारिश से उड़द एवं तिल की फसल को नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। चौबीस घंटे से हो रही बारिश के चलते उड़द और तिल की फसल को खासा नुकसान हुआ। मऊरानीपुर, बंगरा, रानीपुर, उल्दन, एरच समेत दर्जनों इलाकों में भारी बारिश की वजह से खेतों में पानी भर गया। उड़द एवं तिल की फसल में फली लगने लगी थी लेकिन, करीब चौबीस घंटे से लगातार हो रही बारिश ने उड़द और तिल की फसल को जमीन में गिरा दिया। पौधे में लगी फली नष्ट हो गई। तिल को भी नुकसान हुआ। विशेषज्ञों का कहना है अगर बारिश लगातार जारी रही तब मूंगफली को नुकसान हो सकता है। चौबीस घंटे की लगातार बारिश से किसान मायूस हैं। अगर बारिश अगले दो-तीन जारी रही तब किसानों को बड़ा नुकसान होना तय है। पिछले चार साल से हर खरीफ सीजन में किसानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। इस दफा रबी सीजन में किसानों को ओलावृष्टि की वजह से काफी नुकसान हुआ था। किसानों को खरीफ सीजन से उम्मीद थी लेकिन, लगातार हो बारिश ने उनकी उम्मीदें में पानी फिरता दिख रहा है। इस खरीफ सीजन में सबसे अधिक 114502 हेक्टेयर में तिल की बुवाई हुई जबकि उड़द 72704 हे., मूंग 8617 हे., मूंगफली 27710 हे. की बुवाई हुई है। मऊरानीपुर निवासी संतोष दुबे, रामनरेश, सत्येंद्र राजपूत समेत अन्य किसानों का कहना है कि बारिश की वजह से फसल को काफी नुकसान हुआ हालांकि उपनिदेशक एमपी सिंह का कहना है कि नुकसान होने की सूचना नहीं आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें