टोड़ी फतेहपुर। बारिश का क्रम लगातार बना हुआ है। बारिश का पानी खेतों में पानी खेतों में भर जाने से उर्द और तिलहन की फसलें नष्ट हो गई हैं। किसानों को इस बार खरीफ की फसल से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन लगातार हो रही तेज बारिश ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। किसान विनोद शर्मा, प्रमोद पिपरेया, सुंदरलाल सूर्यवंशी, ठाकुरदास दांगी, धीरेंद्र लोधी, कृष्णमुरारी गुप्ता ने बताया कि खेतों में पानी भरने से उर्द और तिलहन की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। अब मूंगफली की फसल से ही उम्मीद है। लेकिन, यदि इसी तरह लगातार बारिश होती रही तो मूंगफली की फसल भी बर्बाद होने की आशंका है। किसानों ने प्रशासन से फसलों का सर्वे कराकर मुआवजा दिलाने की मांग की है। संवाद