फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: खो-खो में यूपी की टीम ने चंडीगढ़ को दी शिकस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बीयू में हुआ खेलो इंडिया अस्मिता सीनियर महिला खो-खो लीग का आगाज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के इंडोर स्टेडियम में रविवार को खेलो इंडिया अस्मिता सीनियर महिला खो-खो लीग का आगाज हो गया। पहला मैच मध्य भारत और झारखंड की टीम के बीच हुआ। इसमें झारखंड की टीम ने मध्य भारत को 35 अंकों से हराया। दूसरे मैच में चंडीगढ़ की टीम को उत्तर प्रदेश ने 19 अंकों से शिकस्त दी।
विज्ञापन

फिजिकल एजुकेशन सोशल वेलफेयर फाउंडेशन और बीयू की ओर से आयोजित तीसरा मुकाबला कोल्हापुर और विदर्भ के बीच खेला गया। इसमें 11 अंक पाकर विदर्भ की टीम विजेता बनी। मध्य भारत और चंडीगढ़ की टीम के मध्य चौथा मुकाबला खेला गया। ये मुकाबला एकतरफा रहा। 47 अंक प्राप्त कर चंडीगढ़ की टीम विजेता रही। इससे पहले खो-खो फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव एमएस त्यागी ने कहा कि बुंदेलखंड के झांसी में ये आयोजन होना बड़ी बात है। बुंदेलखंड क्षेत्र में खिलाड़ियों की कमी नहीं है। मुख्य अतिथि नशरीन शेख ने कहा कि बुंदेलखंड की बेटियों को देख काफी अच्छा लगा। झांसी की रानी उनकी प्रेरणा स्त्रोत हैं। आयोजन समिति के अध्यक्ष हैप्पी चावला ने महासचिव से बुंदेलखंड में खेलो इंडिया का सेंटर खोलने की बात कही। उन्होंने आश्वासन दिया। वहीं, प्रतियोगिता के निर्णायक सत्य प्रकाश तिवारी और नवनीत वर्मा रहे। इस दौरान लक्ष्मीकांत शुक्ला, डॉ. सूरजपाल सिंह, रोहित पांडेय, बृजेंद्र यादव, रविकांत, प्रकाश मिश्रा, अजीत यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें