झांसी। उप्र राजर्षि टंडन मुक्त विवि प्रयागराज की परीक्षाएं आज से शुरू होंगी, जो 25 जून तक चलेंगी। कुलपति प्रो. सत्यकाम ने बताया कि डिप्लोमा और प्रमाण पत्र की परीक्षाएं 31 मई से 24 जून तक, स्नातक की परीक्षाएं 31 मई से 25 जून तक तथा परास्नातक की परीक्षाएं 6 जून से 25 जून तक दो पालियों में होंगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तथा दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक होंगी। उन्होंने बताया कि झांसी क्षेत्र में आठ परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। ब्यूरो