मूलरुप से इटावा के महेवा गांव निवासी ध्रुव यादव (27) इन दिनों झांसी में डायल 112 में तैनात है। पीड़िता ललितपुर में बच्चा जेल इलाके में रहती है। पीड़िता का कहना है कुछ माह पहले ध्रुव से इंस्टाग्राम के जरिए उसकी मुलाकात हुई। धीरे-धीरे दोनों के बीच चैटिंग होने लगी। ध्रुव ललितपुर जाकर एक दो बार मिलकर भी आया। दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए। पीड़िता का करीब पांच साल पहले विवाह हो चुका।
पीड़िता के मुताबिक 22 फरवरी को सिपाही ध्रुव ने चित्रा चौराहे के पास स्थित एक होटल में बुलाया। यहां नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील क्लिप तैयार कर ली। जब उसने शिकायत करने की बात कही तब सिपाही ने शादी कर लेने का झांसा दिया। इसके बाद सिपाही उसके साथ अक्सर दुष्कर्म करने लगा।