फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड : गणित का आसान पेपर देख खिले परीक्षार्थियों के चेहरे

Wed, 28 Feb 2024 03:18 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। यूपी बोर्ड परीक्षा में गणित का पेपर देख हाईस्कूल के परीक्षार्थियों के चेहरे खिल उठे। परीक्षा में आए आसान सवालों को परीक्षार्थियों ने पूरी सूझ-बूझ के साथ हल किया। परीक्षार्थी बोले कि जिस परीक्षा को लेकर सबसे ज्यादा डर था, उसमें आसान प्रश्न आने से काफी तनाव कम हुआ। वहीं हाईस्कूल गणित की परीक्षा में 1129 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे।
विज्ञापन

मंगलवार को पहली पाली में यूपी बोर्ड हाईस्कूल की गणित की परीक्षा में पंजीकृत 17692 परीक्षार्थियों में से 16563 परीक्षार्थी शामिल हुए। वहीं इंटरमीडिएट की खाद्य संरक्षण, परिधान रचना एवं सज्जा, पुस्तकालय विज्ञान, लेखाशास्त्र आदि विषयों में पंजीकृत 18254 परीक्षार्थियों में से 27 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। वहीं दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की गृहविज्ञान, व्यवसाय की परीक्षा में पंजीकृत 2147 परीक्षार्थी में से 2064 ने परीक्षा दी। 83 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन


बोले परीक्षार्थी
कुछ-कुछ प्रश्न कठिन थे। लेकिन मैंने सारे प्रश्न हल किए। - वरुण कुशवाहा
गणित की परीक्षा से पहले डर लग रहा था। लेकिन पेपर देखकर डर निकल गया। - राहुल वर्मा
कुछ सवाल आसान थे, कुछ कठिन थे। पेपर समय से हल हो गया था। - ऋषभ वर्मा
बीजगणित के सवालों का डर था, लेकिन उसके सवाल भी काफी सरल थे। - नैंसी
गणित का पेपर तो हिंदी से भी आसान था। सभी सवाल अच्छे थे। - भावना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें