फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड : अनुपस्थित रहे 573 परीक्षकों का रोका वेतन

Mon, 18 Mar 2024 02:42 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
- दूसरे दिन भी उत्तर पुस्तिकाएं जांचने नहीं पहुंचे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में लगभग 30 प्रतिशत परीक्षक नहीं पहुंचे। डीआईओएस ने रविवार को मूल्यांकन से नदारद रहे 573 परीक्षकों का वेतन रोक दिया है।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शनिवार से प्रारंभ हुआ है। पहले दिन शनिवार को 579 और दूसरे दिन रविवार को 573 परीक्षक अनुपस्थित रहे। इस पर बोर्ड के निर्देश पर डीआईओएस ने परीक्षकों को वेतन रोक दिया। वहीं वित्तविहीन विद्यालयों के परीक्षकों के गैरहाजिर रहने पर प्रधानाचार्यों को नोटिस भेजा है। साथ ही गैरहाजिर परीक्षकों की सूचना बोर्ड को भेजी गई है।
विज्ञापन


रविवार को जीआईसी में इंटरमीडिएट की 5854 और सूरज प्रसाद राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में 3962 उत्तर पुस्तिकाएं जांची गईं। वहीं हाफिज सिद्दीक नेशनल इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की 9722 उत्तर पुस्तिकाएं जांची गईं।
विज्ञापन

-

मूल्यांकन कार्य में उपस्थित नहीं हो रहे परीक्षकों की सूची बोर्ड को भेजी गई है। जो परीक्षक मूल्यांकन में नहीं आए हैं, उनका वेतन रोका है। अगर अब भी परीक्षक मूल्यांकन में नहीं आते हैं तो अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। - राजेश कुमार सिंह, डीआईओएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें