फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड : कल से शुरू होगा उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन

Fri, 15 Mar 2024 04:00 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में जंचेंगी 2.35 लाख उत्तर पुस्तिकाएं, 1559 परीक्षकों की लगाई गई ड्यूटी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शनिवार से शुरू होगा। इसमें 1559 परीक्षक 2.35 लाख उत्तर पुस्तिकाएं जांचेंगे। मूल्यांकन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाएं जिले में आनी शुरू हो गईं हैं। जिले में तीन केंद्रों पर मूल्यांकन होगा। हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हाफिज सिद्दीकी नेशनल इंटर कॉलेज में होगा। यहां हाईस्कूल की 1.53 लाख उत्तर पुस्तिकाएं जांची जाएंगीं। हाफिज सिद्दीकी नेशनल इंटर कॉलेज में जीआईसी सर्वा की प्रधानाचार्य कोमल यादव को स्टेटिक मजिस्ट्रेट बनाया गया है।
विज्ञापन

इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं के लिए राजकीय इंटर कॉलेज और सूरज प्रसाद राजकीय बालिका इंटर कॉलेज काे मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। राजकीय इंटर कॉलेज में 53 हजार और सूरज प्रसाद राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में 29 हजार उत्तर पुस्तिकाएं जांची जाएंगी। राजकीय इंटर कॉलेज में जीआईसी सकरार के प्रधानाचार्य रजनेश कुमार और सूरज प्रसाद राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में जीआईसी झांसी के उप प्रधानाचार्य अनिल सिंह को स्टेटिक मजिस्ट्रेट बनाया है।
विज्ञापन

मूल्यांकन के लिए लगाए गए परीक्षकों का मोबाइल फोन जमा किया जाएगा। मूल्यांकन कार्य सीसीटीवी की निगरानी में होगा। साथ ही सभी परीक्षकों के पास आईडी कार्ड भी होना चाहिए। वहीं मूल्यांकन कार्य के लिए न पहुंचने वाले परीक्षकाें पर कार्रवाई की जाएगी।




परीक्षकों की ड्यूटी लगाई जा चुकी है। सभी परीक्षक उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए अवश्य पहुंचें। - राजेश कुमार सिंह, डीआईओएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें