801 परीक्षकों ने पहले दिन जांची 9116 उत्तर पुस्तिकाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य प्रारंभ हो चुका है। जिले में पहले दिन 579 परीक्षक उत्तर पुस्तिकाएं जांचने नहीं पहुंचे। 801 परीक्षकों ने 9116 उत्तर पुस्तिकाओं की जांच की।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य जिले में तीन केंद्रों पर शनिवार से प्रारंभ हो गया। मूल्यांकन में 1480 परीक्षकों को लगाया गया था। राजकीय इंटर कॉलेज में शनिवार को इंटरमीडिएट की 1978 उत्तर पुस्तिकाएं जांची गई। उत्तर पुस्तिकाएं जांचने के लिए यहां 243 में से 123 परीक्षक पहुंचे। वहीं सूरज प्रसाद राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में 1898 उत्तर पुस्तिकाएं 121 परीक्षकों ने जांची। यहां 225 परीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई थी। हाफिज सिद्दीक नेशनल इंटर कॉलेज में 5240 उत्तर पुस्तिकाएं जांची गईं। मूल्यांकन कार्य के लिए लगाए गए 1012 में से 557 परीक्षक उपस्थित रहे।
-
मूल्यांकन कार्य शुरू हो गया है। मूल्यांकन कार्य में अनुपस्थित परीक्षकों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। - राजेश कुमार सिंह, डीआईओएस