फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड : परीक्षा देने नहीं पहुंचे 526 विद्यार्थी

Thu, 29 Feb 2024 02:43 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। यूपी बोर्ड में बुधवार को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 526 परीक्षार्थियों ने परीक्षा नहीं दी। पहली पाली हाईस्कूल की संस्कृत और इंटरमीडिएट की अर्थशास्त्र की परीक्षा हुई।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं चल रही हैं। बुधवार को पहली पाली में हाईस्कूल की संस्कृत की परीक्षा में पंजीकृत 504 में से 442 परीक्षार्थी उपस्थित हुए। 62 ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं इंटरमीडिएट की अर्थशास्त्र की परीक्षा में 3957 में से 193 परीक्षार्थियों ने भाग नहीं लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी पाली में हाईस्कूल की संगीत वादन की परीक्षा में तीन विद्यार्थी पंजीकृत थे। इंटरमीडिएट की चित्रकला आलेखन, चित्रकला और रंजनकला में पंजीकृत 4061 में से 271 ने परीक्षा छोड़ दी। 3790 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। डीआईओएस राजेश कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण रही। टीमें परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें