फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड : 30,374 उत्तर पुस्तिकाओं का हुआ मूल्यांकन

Wed, 20 Mar 2024 01:05 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
अनुपस्थित परीक्षकों की संख्या बढ़कर हुई 587
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में चौथे दिन अनुपस्थित परीक्षकों की संख्या बढ़कर 587 हो गई। चौथे दिन 30,374 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 16 मार्च से शुरू हुआ था। जिले में 2,47,743 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाना है। इसमें से अब तक 86,671 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा हो चुका है। मूल्यांकन के पहले ही दिन से 500 से ज्यादा परीक्षक अनुपस्थित चल रहे हैं। हालांकि बोर्ड ने परीक्षकों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। मूल्यांकन में चौथे दिन 587 परीक्षक अनुपस्थित रहे। अब तक हाईस्कूल की 45,116 और इंटरमीडिएट की 41,555 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हो चुका है। डीआईओएस राजेश कुमार सिंह के अनुसार उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन चल रहा है। अनुपस्थित परीक्षकों की सूची बोर्ड को भेजी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें