झांसी रेलवे स्टेशन के यार्ड में खड़ी झांसी आगरा पैसेंजर ट्रेन के कोच में एक अज्ञात व्यक्ति ने मफलर से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। गुरुवार सुबह ट्रेन जब प्लेटफॉर्म नंबर सात पर लाई गई तब फंदे पर लटके शव को देखकर यात्रियों के बीच सनसनी फैल गई। फिलहाल जीआरपी मामले की जांच कर रही है।