फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: सांड़ से टकराकर अनियंत्रित हुई बाइक से गिरी महिला की मौत, एक साल का बेटा गंभीर रूप से घायल

Mon, 13 Mar 2023 06:00 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, झांसी

सार

खिल्ली निवासी रोहित रजक अपनी पत्नी रीना (22) और एक साल के बेटे रुद्र के साथ बाजार गए थे। वापस लौटते समय ये हादसा हुआ।   
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी के पूंछ थाना इलाके में सिकंदरा गांव के पास सांड़ से टकराकर अनियंत्रित हुई बाइक से गिरकर महिला की मौत हो गई। घटना में उसका एक साल का बेटा भी घायल हो गया। सीसीटीवी फुटेज में घटनाक्रम साफ नजर आ रहा है।

विज्ञापन


अन्ना पशुओं की समस्या से निजात दिलाने के लिए शासन-प्रशासन की ओर से सालों से बड़े-बड़े दावे और वादे किए जा रहे हैं। लेकिन, हकीकत में समस्या जस की तस बनी हुई है। तंग गलियों से लेकर हाईवे तक पर अन्ना पशुओं की भरमार बनी रहती है। रविवार को एक महिला को बीच सड़क पर खड़े अन्ना पशु की वजह से अपनी जान गंवानी पड़ गई।

ग्राम खिल्ली निवासी रोहित रजक अपनी पत्नी रीना (22) और एक साल के बेटे रुद्र के साथ रविवार की सुबह बाजार में खरीदारी करने गए थे। दोपहर में तीनों वापस लौट रहे थे। इसी दरम्यान सड़क पर बीच में खड़े एक सांड़ की टक्कर से रोहित की बाइक अनियंत्रित हो गई। इससे पत्नी रीना बाइक से उछलकर सड़क पर जा गिरी। आसपास के लोग दोनों को मोंठ अस्पताल लेकर भागे। यहां रीना को मृत घोषित कर दिया। जबकि, बेटे के सिर में चोट आई है। बेटे की हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन


15 मार्च को है भाई की शादी, कर रही थी तैयारी
झांसी। मृतका रीना के भाई की 15 मार्च को शादी है। इसे लेकर वह बेहद खुश थी। शादी की खरीदारी करने के लिए वह पति के साथ बाजार गई थी, लेकिन लौटते समय हादसे का शिकार हो गई। बहन की मौत की सूचना मिलते ही शादी वाले घर में मातम छा गया। शाम को उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

आखिरी समय तक बेटे को नहीं छोड़ा
झांसी। हादसे के दौरान एक साल का बेटा रुद्र मां रीना की गोद में बैठा हुआ था। गाड़ी से उछलकर रीना जब सड़क पर गिरी तब भी रुद्र उसकी गोद में ही बना रहा। आखिरी समय तक वह बेटे को कसकर पकड़े रही, जिससे बेटे को मामूली चोट ही आई। यह घटनाक्रम क्षेत्र में दिन भर चर्चाओं में रहा।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें