बंगरा के ग्राम कगर निवासी युवक आनंद, उमाकांत व अजीत एक ही बाइक पर सवार होकर रतनगढ़ माता के दर्शन कर घर की ओर लौट रहे थे। इसी दरम्यान झांसी-खजुराहो हाईवे पर उनकी बाइक डिवाइड से टकराकर असंतुलित हो गई, जो आगे खंभे से टकरा गई।
इस घटना में आनंद की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, अजीत ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। तीसरे युवक की भी हालत गंभीर बनी हुई है। उसका इलाज मेडिकल कॉलज में जारी है।