फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलयुगी मामा: सगी भांजी को भेजता था अश्लील मैसेज, शादी में मारी भांजी; पीड़िता सीधे पहुंची थाने

Mon, 05 Jun 2023 11:23 AM IST
झांसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी

सार

अश्लील मैसेज दिखाकर ब्लैकमेल करने वाले सगे मामा के खिलाफ पीड़िता ने कोतवाली पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली के लक्ष्मणगंज इलाके में एक मामा अपनी सगी भांजी के मोबाइल से खुद को गंदे-गंदे मैसेज भेजकर उसे ब्लैकमेल कर रहा था। मैसेज भेजने की आड़ में मामा अश्लील हरकतें भी कर रहा था। शादी तुड़वाने की कोशिश कर रहे मामा के खिलाफ परेशान भांजी ने कोतवाली में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


भांजी को ब्लैकमेल कर रहा था मामा
25 वर्षीय पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 47 वर्षीय आरोपी मामा मूल रूप से सीपरी बाजार का रहने वाला है। वह भजन आदि सुनने के बहाने उससे मोबाइल ले लेता था। बताया गया कि इसी दौरान मामा ने पीड़िता के मोबाइल से खुद के मोबाइल पर आपत्तिजनक मैसेज भेज दिए। फिर कुछ दिन बाद यह मैसेज दिखाकर भांजी को ब्लैकमेल करने लगा। उसकी आड़ में वह अश्लील हरकतें करने लगा। मोबाइल पर भी अश्लील मैसेज भेजने लगा।

मामा के खिलाफ पीड़िता के परिवार ने पुलिस में की शिकायत
पीड़िता ने कई बार उसे रिश्तों का हवाला देकर मना किया। लेकिन, वह नहीं माना। इसी बीच पीड़िता का विवाह तय हो गया। इस पर आरोपी कूटरचित पत्र आदि तैयार करके शादी तुड़वाने की कोशिश करने लगा। यह बात जब पीड़िता ने अपने परिवार के लोगों को बताई। उसके बाद आरोपी परिजनों से पांच लाख रुपये की मांग करने लगा। परेशान होकर परिजनों के साथ पीड़िता ने कोतवाली पहुंचकर आरोपी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाल संजय गुप्ता के मुताबिक रिपोर्ट दर्ज करके मामले की छानबीन शुरू करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें