फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: दुष्कर्म करने में नाकाम बदमाशों ने महिला और उसके साथी को चलती ट्रेन से फेंका, दोनों अस्पताल में भर्ती

Thu, 22 Jun 2023 02:04 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

बदमाशों ने महिला के साथ दुष्कर्म की कोशिश की। लेकिन, जब वह अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो पाए तो उन्होंने महिला और उसके युवक साथी को चटरी चलती ट्रेन से धक्का दे दिया। इस पर दोनों घायल हो गए।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के पलामू शहर निवासी 22 वर्षीय युवक अपने 32 वर्षीय रिश्तेदार महिला के साथ लखनऊ से गुजरात सूरत एक्सप्रेस में सवार होकर जा रहा था। ट्रेन के ग्वालियर से झांसी की ओर आगे बढ़ने पर जनरल कोच में सवार कुछ बदमाश महिला के साथ अश्लील हरकत करने लगे। इस पर युवक और महिला दोनों ट्रेन के गेट पर बैठ गए। लेकिन, इसके बाद भी युवकों ने पीछा नहीं छोड़ा और वे भी गेट पर आ गए। 

विज्ञापन


यहां उन्होंने महिला के साथ दुष्कर्म की कोशिश की। लेकिन, जब वह अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो पाए तो उन्होंने महिला और उसके युवक साथी को चटरी चलती ट्रेन से धक्का दे दिया। इस पर दोनों घायल हो गए। काफी देर बाद युवक को होश आया तो महिलाओं को हाथों में उठाकर पास में पास के गांव पहुंचा। वहां से एंबुलेंस के सहारे ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल ले गया। यहां महिला की हालत में सुधार है। रेलवे पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें