लेफ्टिनेंट कर्नल स्वरूप सिंह कुंतल
- फोटो : REPORTERS
झांसी। कनाडा में 24 से 26 जुलाई तक आयोजित होने वाली अल्ट्रामैन कनाडा प्रतियोगिता के लिए लेफ्टिनेंट कर्नल स्वरूप सिंह कुंतल का चयन हो गया है। अल्ट्रामैन कनाडा में दस किलोमीटर समुद्री तैराकी, 420 किलोमीटर रोड साइकिलिंग और 84.4 किलोमीटर रनिंग शामिल है। इस प्रतियोगिता के लिए चयन काफी कठिन प्रक्रिया से विश्व के चुने हुए ट्राई एथलीट का उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर किया जाता है। पूर्व थल सेनाध्यक्ष जनरल बिपिन रावत ने लेफ्टिनेंट कर्नल स्वरूप सिंह को खेल एवं एडवेंचर स्पोर्ट्स के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 13 दिसंबर को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया था।