झांसी। मंगलवार को ग्वालियर में हुई सड़क दुर्घटना में झांसी के दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। तीनों एक ही बाइक पर सवार थे। गाड़ी के पुलिया से टकराने से हादसे का शिकार हो गए।
ओरछा गेट निवासी हुसैन कुरैशी (30) की ग्वालियर में ससुराल है। वह अपने दोस्त ओरछा गेट निवासी सोहेल (23) और सदर बाजार निवासी आशिक कुरैशी (22) के साथ ग्वालियर जा रहे थे। तीनों एक ही बाइक पर सवार थे। इसी दरम्यान ग्वालियर में जोरासी घाटी के पास उनकी बाइक एक पुलिया से टकरा गई। इस दुर्घटना में हुसैन कुरैशी और सोहेल कुरैशी की मौत हो गई। जबकि, आशिक कुरैशी गंभीर रूप से घायल हो गया। इससे मौके पर चीख-पुकार मच गई। सड़क से गुजर रहे लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची बिलौआ थाना पुलिस ने घायल आशिक कुरैशी को इलाज के ग्वालियर के जिला चिकित्सालय भेजा। जानकारी होने पर झांसी से उनके परिजन भी ग्वालियर पहुंच गए।